फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jul 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते गौरा खुर्द के ग्रामीण।
विज्ञापन
हरिहरपुर। शुक्रवार को महुली से गौरा खुर्द जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर गौरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे में तब्दील सड़क से होकर आने-जाने वाले राहगीर रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे प्रदीप मौर्या, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया ने बताया कि यह सड़क भीटी के स्वर्गीय महंत बाबा नरेश दास के अथक प्रयास से बनी थी लेकिन आज सड़क की दशा बेहद खराब है।सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें हल्की सी बारिश से पानी जमा हो जाता है। इस सड़क पर कई विद्यालय व धार्मिक स्थल भी स्थित है।
रजनौली, रौजा,गौरा, कनरपुर, पिडारी, गणेशपुर, शुक्लपुरा, ददरी, भीटी, घोंलवा आदि करीब दर्जन भर से अधिक गांवों के सैकड़ों की संख्या में छात्र व राहगीर इस सड़क से होकर आते जाते हैं। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी इस सड़क पर रहती है। गौरा खुर्द के आसपास के कई गांव के लोग इसी सड़क से होकर महुली बाजार और जिला मुख्यालय जाते हैं।
विज्ञापन

साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। सुरेन्द्र मौर्य, आजम खान, राम हित राजभर, निरंजन गौतम, अकरम खान, अब्दुर्रहमान का कहना है कि सरकारी उपेक्षा के चलते क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें