फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र  के बेलौहाँ गांव के लोगों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर  कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव वालो ने अनाज वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव भी किया। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा तो लोग मान गए। गांव वालों ने  कोटेदार के खिलाफ एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। 
विज्ञापन

 कार्डधारकों का आरोप था कि गांव का कोटा बनकसियां गांव के कोटेदार की दुकान से संबंद्घ है। इससे लोगों को दो-तीन किमीमीटर दूरी तय करके सामान लेने जाना पड़ता है।  कोटेदार दबंगई के बल पर कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरण के लिए मिलने वाला राशन, चीनी और मिट्टी  ठीक से नहीं बांटता है। इससे पात्र कार्डधारक पीडीएस की मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हो रहे है।  
कार्डधारकों ने बताया कि इससे पहले जिलाधिकारी से शिकायत हुई थी। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कार्डधारकों को तहसील पर पंहुचकर प्रदर्शन करने  को बाध्य होना पड़ रहा है। कार्डधारकों ने एसडीएम कार्यालय को घेर लिया था। इसके बाद सूचना से थानाध्यक्ष ने मौके पर पंहुचकर कार्डधारकों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत करके उनको तहसील परिसर से बाहर किया। इसके बाद उनके मांग के अनुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें