फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल ऑडिट मेंं ग्रामीणों ने की विकास कार्यों की पुष्टि

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली में चल रहे सोशल आडिट की बैठक में शनिवार को गागरगाड, हडियामाफी, गौरापार और गौवापार में सोशल ऑडिट टीम ने ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवनों पर बैठक की। इस दौरान टीम के नामित सदस्यों ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता परखने के लिए सबसे पहले एमईएस के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत भवनों पर बैठक आयोजित की गई। गौवापार में सोशल आडिट टीम के कोआर्डिनेटर अमृत बाला, हडियामाफी में ऑडिट कर रहीं बीआरपी अर्चना मिश्रा, गागरगाड में ऑडिट टीम के बीआरपी अब्दुल्लाह व गौवापार में कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए मनरेगा व पीएम आवास का पहले स्थलीय सत्यापन किया। बैठक में मौजूद मनरेगा मजदूरों और अन्य लोगों से कराए गए कार्य की पुष्टि की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान सूर्यनाथ शर्मा, हयात मोहम्मद, आमिर खान, पवन मौर्या, महेंद्र यादव, मनोज सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें