फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हंगामा ‌किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 टाड़ा में शुक्रवार को कोटे का चयन किए जाने का प्रस्ताव आते ही गांव वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। गांव वालों का कहना था कि कोटे के चयन करने की सूचना प्रधान ने नही दिया है। सूचना ग्राम पंचायत की खुली बैठक की दी गई है। ऐसे में कोटे का चयन करने का प्रश्र ही नही है। हंगामा होने पर एडीओ पंचायत ने बैठक को स्थगित कर दिया। हंगामे के कारण गांव का माहौल गरम रहा।  
विज्ञापन

ग्रामीण भागीरथ, उदयभान, रामकलप, संजय, सुदामा, मनिराम, नंदलाल, शमीम, दुलारे रामनरायन, ज्ञानमती, उषा आदि का कहना था कि उनके गांव के कोटेदार का निधन दिसबंर माह में हो गया था। तभी यहा का कोटा दुसरे गांव में संबद्ध कर दिया गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने सप्लाई इंस्पेक्टर से मिलकर कोटे की दुकान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करा दिया है।
जबकि इसके पहले दुकान सामान्य बर्ग के लिए थी। गांव वालो का आरोप है कि कुछ लोग अपने चहेते को कोटे की दुकान देना चाहते है। जिसे हरगिज नही होने दिया जाएगा। कोटे की दुकान का चयन किए जाने की बात सुनते ही गांव के लोग भड़क गए और विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिए। माहौल को भांपते हुए एडीओ पंचायत राम आशीष चौधरी और सचिव सतीष कुशवाहा गांव वालो को समझाने का प्रयास किए।
विज्ञापन

जब बात नही बनी तो वह भी वहा से चले गए। एडीओ पंचायत रामआशीष चौधरी ने बताया कि विवाद के कारण कोटे का चयन नही किया गया। अगले सप्ताह में किसी दिन बैठक करके कोटे का चयन नियमानुसार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें