फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से बकरा लेकर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 03 May 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बकरा चोरी के आरोपी। 
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के राजेबोहा में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग खेत में चर रहे बकरे को लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में राजेबोहा निवासी विदेशी पुत्र मंगरु ने लिखा है कि वह शाम छह बजे के लगभग बकरी चरा रहे थे। बकरियां चरते-चरते थोड़ी आगे निकल गई थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग पहुंचे और उसमें से एक बकरा लेकर भागने लगे। बकरे की आवाज सुनकर भाग रहे तीनों लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना नाम विरेन्द्र पासवान पुत्र राम अजोर, इंदल पुत्र राम किशुन व अनिल कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी डिगेश्वरनाथ थाना दुधारा बताया।
बकरे की कीमत 12 हजार रुपये बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उक्त सभी आरोपियों को बेलहर थाने पर लाकर पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि तीनों बकरा चोरों को पकड़ कर ग्रामीणों ने साैंपा है, तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें