फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधानों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक प्रधान संघ ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कृष्ण कुमार को सौंपा। प्रधानों ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि गांव के प्रति अधिक जवाबदेह है। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान संघ अध्यक्ष मो. इनामुल्लाह कुरैशी के नेतृत्व में पहुंचे ग्राम प्रधानों ने कहा कि वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। समय से चुनाव संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं तथा आम जनता से जुड़े आवश्यक कार्य प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की आधारशिला हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति प्रभावित होगी तथा लोगों को योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से जनहित को देखते हुए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान मो. इस्माईल, अबरार अहमद, टीपू, कलीमुल्लाह अंसारी, इसरार अहमद, सतीश कुमार, मो. खुबैब, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें