सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिलजा के प्रधान मो इनामुल्लाह कुरैशी को पंचायती राज विभाग की ओर से सरकारी खर्च पर पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र राज्य भेजा गया था। शुक्रवार को ग्राम प्रधान मो इनामुल्लाह कुरैशी ने एक्स्पोजर विजिट कर महाराष्ट्र राज्य से वापस लौटे है। इस दौरान प्रधान को सम्मानित भी किया गया।
यशवंतराव चवन एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यशदा) पुणे, महाराष्ट्र से प्राप्त सहमति के मुताबिक उत्तर प्रदेश से 18 ग्राम प्रधान, दो पंचायत सचिव , दो पंचायत सहायक, एक ब्लाक प्रमुख, दो एडीओ पंचायत, एक बीडीओ, एक डीपीआरओ , उप निदेशक , जिला व राज्य स्तर अधिकारी समेत 30 सदस्यीय दल महाराष्ट्र में 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया था। इसमे सेमरियावां ब्लाक के तिलजा गांव प्रधान मु इनामुल्लाह कुरैशी भी शामिल थे।
ग्राम प्रधान मो इनामुल्लाह कुरैशी ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के दौरान वहां के विकास कार्यो की जानकारी मिली। बहुत कुछ सीखने का मिला। इस दौरान वहां की सर्वोत्तम ग्रामीण विकास योजनाओं, नवाचारों और बेहतर प्रबंधन प्रणालियों का बारीकी से अवलोकन कराया गया।