फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को जागरूक करने के लिए गांवों में लगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।
सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। टीमों ने महिलाओं के अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी भी दी गई। लोगों को जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीमों ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटवा चौराहा व गोड़ही, महिला थाना क्षेत्र के विकास भवन, महुली खास, भलाईचक, हरेवा, कुरमौल, सानी केवटलिया, टड़वरिया, हाकिमराई, मेंहदूपार और अतरी नानकार सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें