फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल : महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Sat, 18 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजनकर उन्हें सुरक्षा के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

साथ ही शासन से संबंधित योजनाओं व सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया। जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी।
साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के बरदहिया तिराहा, तितौवा चौराहा, थाना दुधारा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियांवा, महिला थाना ने हैंसर बाजार, थाना धनघटा पुलिस क्षेत्र के हैंसर ब्लॉक, मलौली व महखरपुर, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के ठाकुर द्वारा व तहसील मेंहदावल, महुली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नटवा, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम सभा ढ़ोढया, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने मेंहदूपार में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें