रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत दुलमपुर और शनिचरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल में आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि और पेंशन से संबंधित मामले पर सुनवाई हुई।
दुलमपुर में सचिव संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। नौ मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया।
शनिचरा में एडीओ एजी दयाराम यादव अध्यक्षता में 11 बजे से चौपाल लगी। कुल तीन लोगों ने अपनी समस्या बताई, जिसमें आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले थे।
एडीओ ने बताया कि अब मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा और फार्मर रजिस्ट्री कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया तभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उदय सिंह, चंदप्रकाश यादव, नम्रता, पवन, धर्मराज आदि रहे।