-मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में अपने ही घर में स्नान करते समय महिला का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व जानमाल की धमकी देने का केस पंजीकृत किया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के निवासिनी पीड़िता का आरोप है कि वह अपने घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी राकेश पुत्र सुमेर ने अपने मोबाइन फोन से उसका वीडियो बना लिया और उसकी जेठानी के मोबाइल पर भेज दिया। जब पीड़ित महिला को स्नान करते समय वीडियो बनाए जाने की जानकारी हुई, तब उसने उक्त युवक से पूछताछ शुरू कर दिया। जिस पर युवक भड़क गया और बनाए गए वीडियो को वायरल करने तथा जान माल की धमकी देने लगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जानमाल की धमकी तथा आईटी एक्ट के तहत केस पंजीकृत करते हुए आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।