फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं 

Wed, 15 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद भूतपूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भूतपूर्व सैनिकों की मासिक बैठक हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना गया। उसके निस्तारण के लिए कदम उठाने की बात कहीं गई। 
विज्ञापन


बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सत्य प्रकाश पांडेय व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने भूतपूर्व सैनिकों के पेंशन, जमीनी विवाद आदि के बारे में सुनवाई की और कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

बताया गया कि प्रति माह एक बार भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पुलिस से संबंधित दो मामले आए, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक ने निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में सदलू प्रसाद, सुधीर कुमार, यदुनंदन मिश्र, राम मिलन, शांति देवी, मेता देवी, गायत्री देवी, मंटू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें