धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों में बुधवार को जिले से नामित ऑडिट टीमों ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पंचायत भवनों पर खुली बैठक कर विकास कार्यों का मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से पूछताछ कर सत्यापन किया।
विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के उपरांत बुधवार को कोल्हूगाड़ा पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों का सत्यापन के दौरान ऑडिटर बीआरपी ज्ञानेन्द्र, राकेश पांडेय, राम विजय, ऋषि केश उषा देवी की टीम ने ग्रामीण व मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति में गांव में बनाए गये नाली, पशु आश्रय केंद्र में बैरिकेडिंग, छाजन, खाद गड्ढा के अलावा मनरेगा मजदूरी और संबंधित परियोजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया तथा पूछताछ कर पुष्टि किया।
इसी तरह ग्राम पंचायत लखनापार में अखिलेश, आशुतोष मिश्र, राघवराम, कमलचंद, मुनक्का देवी, ग्राम पंचायत मडहाराजा में बीआरपी रामपाल शीला त्रिपाठी, अरुण कुमार चौधरी, राम किशुन, कृष्णावती, ग्राम पंचायत महादेवा में बीआरपी चंद्र प्रकाश, सुभाष चंद्र, पूनम देवी, श्रवण कुमार, हरहंगी, महोबरा ग्राम पंचायत में कालिंदी यादव, सारंधा शुक्ला, लालजी यादव, अवधेश, भोला तथा लोईयाभार ग्राम पंचायत में अनिल उपाध्याय, विनय कुमार, राम अचल, घनश्याम ने गांव के मनरेगा मजदूर और ग्रामीणों ने कार्य होने की पुष्टि किया। साथ ही गांव के श्रम योजना के तहत लोगों को लाभान्वित किए जाने की भी पुष्टि की गई।
ऑडिट के दौरान ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण बहादुर पाल, पंचायत सहायक दिव्या पाल, अभिषेक पाल उर्फ बिहारी पाल, मनीष, रणधीर, सुधीश, लालदेव, विकास, कमला, शिवनारायण, देवेंद्र, विपिन, दीपक, राम नारायण, राधा, गायत्री, गीता, फूला, फातिमा, शांति, बासमती, सरोज, भोला, हसीबुन निशा के साथ ग्रामीण व मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।क