फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे खड़े हो रहे वाहन, हादसे की आशंका

Tue, 23 Jan 2018 12:03 AM IST
संत कबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़े हो रहे वाहन, हादसे की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में दोपहर में भले ही धूप निकल रही हैं, लेकिन सुबह- शाम घना कोहरा छाया रहता है। इसके बावजूद हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हालत यह है कि हाईवे के किनारे जहां-तहां वाहन खड़े हो रहे हैं। इसके चलते हादसे की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर - लखनऊ हाईवे पर कांटे से मगहर तक कई ढाबे संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही होटल भी हैं। रात के समय इन ढाबों व होटलों पर ट्रक चालक अपने वाहन खड़ा कर भोजन करने चले जाते हैं। जिससे घंटों बड़े वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। बंगला ताल और बरदहिया बाजार समेत अनेक स्थानों पर ट्रक जहां-तहां खड़े अक्सर दिख जाएंगे, जबकि पूर्व डीजीपी ने फरमान भी जारी किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे कोई वाहन खड़ा न रहे। यदि कोई वाहन खराब होने की वजह से खड़ा है तो उसे तत्काल हटवाने के लिए पुलिस को दिशानिर्देश भी जारी किया गया था। कुछ माह पूर्व मगहर पुलिस चौकी के निकट खराब ट्रक से एक वाहन पीछे से भिड़ गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हाल ही में कांटे क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़ी एक डीसीएम में रोडवेज की अनुबंधित बस समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए थे। जिसमें छह यात्री घायल हो गए थे। एसपी हेमराज मीणा ने कहा हाईवे पर गश्त के लिए पेट्रोलिंग टीम को निर्देश दिए गए हैं। टीम को कहा गया है कि ढाबों और होटलों के सामने काफी देर तक वाहनों को खड़ा न होने दें। इसके साथ ही यदि कोई खराब वाहन होने की वजह से सड़क पर खड़ा हो तो उसे भी तत्काल हटवाने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को भी सूचना दें। कोतवाल, चौकी इंचार्ज मगहर व कांटे को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भी हाईवे पर नजर रखें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें