फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर की सड़कों पर सवारियां भर रहे वाहन चालक, राहगीर झेल रहे परेशानी

Sun, 02 Aug 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र से विभिन्न स्थानों के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं। साथ ही ऑटो चालकों के लिए रुट भी निर्धारित किए गए हैं लेकिन यह व्यवस्था कागजों तक ही सिमटकर रह गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टैक्सी स्टैंड के लिए सात स्थानों को चिह्नित किया गया है। इनमें धनघटा की ओर जाने वाले यात्रियों को विधियानी मोड, मेंहदावल की ओर जाने वाली टैक्सियों के लिए मेंहदावल बाईपास से 200 मीटर आगे, गोरखपुर व बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बाईपास चौराहे से आगे, पचपोखरी के लिए बंजरिया आदि स्थल शामिल हैं। इसके बावजूद अधिकांश टैक्सी चालक नियमों की अनदेखी कर टैक्सियां किसी भी स्थान पर खड़ी कर दे रहे हैं। इसके कारण शहर में मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
साथ ही कुछ टैक्सी चालक सवारियों को बैठाने में मनमानी करते हैं। ऐसे में सवारियों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं चालक सवारियों को बैठाने के चक्कर में टैक्सी को सड़कों पर कहीं से भी घुमा देते हैं इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन


रूट निर्धारित फिर भी नहीं हो रहा अनुपालन
शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब एक साल पहले रूट निर्धारण किया गया लेकिन इसे धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। इसका खामियाजा राहगीरों और स्थानीय लोगों को झेलना पड़ रहा है। लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। हद तो यह है कि सवारी भरने के लिए चालक आपस में भिड़ जा रहे हैं। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए ऑटो के लिए रूट निर्धारित किया था। साथ ही ऑटो चालकों को हिदायत दी गई कि वे निर्धारित किए गए रूट पर ही चलें लेकिन ऑटो चालकों की मनमानी अब भी जारी है। शहर में करीब 3500 संख्या में ऑटो व ई-रिक्शा चलते हैं। इसके जरिये लोग शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए आते-जाते हैं। इन ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के चलते जाम की समस्या होती रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहे पर देखने को मिल रही है। मेंहदावल बाईपास पर तो नो पार्किंग जोन में ही ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं तो मुखलिसपुर तिराहे पर अवैध रूप से स्टैंड बन गया है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें