नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के जयराम पट्टी गांव के निकट बृहस्पतिवार की भोर अज्ञात वाहन द्वारा सड़क किनारे लगे हाईटेंशन सीमेंटेड दो विद्युत पोल को तोड़ दिया गया। इससे ट्रांसफॉर्मर छिटककर जमीन पर गिर गया। इससे डेढ़ सौ घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।
नाथनगर-काली जगदीशपुर मार्ग पर जयराम पट्टी गांव के मोड़ के निकट सड़क किनारे हाईटेंशन तार लगे दो सीमेंटेड पोल पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे गांव और तिराहे तक आपूर्ति सप्लाई की जाती है।
बृहस्पतिवार कि भोर में अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रांसफार्मर छिटककर जमीन पर गिर गया। तेल फैल गया। सबसे हैरत इस बात कि है कि इसकी भनक स्थानीय घरों के लोगो को नहीं हो सकी। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया । मौके पर बड़े वाहन के पहिये के चिह्न दिख रहे थे। लोग कंबाईन से पोल पर टक्कर लगने की बात कह रहे है। इसके चलते डेढ़ सौ से अधिक घरों की बत्ती गुल हो गई। गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय अगर बिजली रही होती तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।