फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोतवाली खलीलाबाद का सीओ ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद का बृहस्पतिवार को सीओ खलीलाबाद अजय सिंह ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना पर पहुंचने पर पहले उन्हें गार्द ने सलामी दी। इसके बाद सीओ ने थाना परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक किया। कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या व बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्हें अद्यतन रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शस्त्रागार में शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने के आदेश दिये। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण करने के लिए बताया। पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें