फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे के किनारे खड़े हो रहे वाहन

Mon, 05 Dec 2016 11:36 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बंगला ताल के पास गलत जगह पर खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदले मौसम के कारण कोहरे शुरू हो गया है। बावजूद इसके एनएच पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। हाल यह है शासन के फरमान के बाद भी हाइवे के किनारे जहां-तहां वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे सदैव हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन कोहरे में यह आशंका और बढ़ जाती है। बावजूद इसके जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन


 जनपद की सीमा में गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर कांटे से मगहर तक कई ढाबे संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही होटल भी हैं। रात्रि के समय इन ढाबों व होटलों पर ट्रक चालक अपने वाहन खड़ा कर भोजन करने चले जाते हैं। जिससे बड़े वाहन घंटों सड़क तक खड़े रहते हैं। बंगलाताल और बरदहिया बाजार समेत अनेक स्थानों पर ट्रक यहां वहां खड़े दिख जाएंगे। हालांकि डीजीपी का फरमान है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे कोई वाहन खड़ा न रहे। यदि कोई वाहन खराब होने के कारण खड़ा है तो उसे भी तत्काल हटवाया जाए।

लेकिन इसका पालन जिले में नहीं हो रहा है। अभी गत दिनो मगहर पुलिस चौकी के निकट खराब टैंकर से एक वाहन पीछे से भिड़ गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसी ही घटना तीन दिन पूर्व टेमा रहमत में भी हुई थी, जहां एक ट्रेलर  के खड़े होने से बस्ती की तरफ से खलीलाबाद की तरफ जा रहा चार पहिया वाहन पीछे से भिड़ गया था, जिसमें छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


एसपी विक्रमादित्य सचान ने कहा कि  हाइवे पेट्रोलिंग टीम को निर्देश दिया गया है कि ढाबों व होटलों के सामने वाहनों को खड़ा न होने दें। इसके साथ ही यदि कोई वाहन खराब होने की वजह से सड़क पर खड़ा हो तो उसे भी तत्काल हटवाया दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोतवाल और चौकी इंचार्ज कांटे व मगहर को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी एनएच पर नजर रखें और जहां पर भी सड़क के किनारे वाहन खड़े मिले, उन्हें वहां से हटवाएं। एनएचआई के पीआरओ दुर्गा पाठक ने बताया कि हाईवे पर बस्ती से सहजनवां तक पिछले एक महीने में करीब 40 दुर्घटनाओं की रिपोर्ट मिली है। 

जिसमें सात लोगों की मौत हो  गई थी। मगहर पुलिस चौकी के निकट और टेमा रहमत के पास सड़क पर ही बड़े वाहनों के खड़े होने की वजह से पीछे से चार पहिया वाहनों के टकरा जाने से दुर्घटना हुई थी। पुलिस और एनएचआई की जिम्मेदारी है कि बड़े वाहन सड़क के किनारे काफी देर तक न खड़े होने पाए, इसकी लिए लगातार पेट्रोल वैन भ्रमण करती है। 

यदि कहीं कोई ऐसी सूचना रहे तो लोगों को पुलिस या एनएचआई को मोबाइल नंबर 9161444555 पर देना चाहिए। इसके लिए बस्ती पुलिस ने ढाबों के मालिकों के साथ बैठक करके निर्देश दिया है कि उनके ढाबों के सामने सड़क पर वाहन खड़े न रहने पाए। यदि ऐसे निर्देश का अनुपालन नहीं हुआ तो ढाबा मालिकों पर भी नियम संगत कार्रवाई होगी। जबकि ऐसे वाहनों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें