फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाने वाला एक युवक साइबर ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। चौराहे के अन्य दुकानदारों की समझदारी से ऑनलाइन ठगी करने की कोशिश में जालसाज नाकाम रहा।
विज्ञापन


शनिवार रात आठ बजे मुकुंदपर चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाने वाले मुकेश कुमार के मोबाइल नंबर पर काॅल आया। फोन करने वाले ने खुद को फौज का जवान बताते हुए महुली के आसपास अपना कैंप लगाने की बात कही और सब्जी विक्रेता से रविवार सुबह सब्जी की लिस्ट भेज दी। दुकानदार भी उसकी बातों पर विश्वास कर मंडी से सब्जी की खरीदारी कर डाली। रविवार बह जालसाज ने फिर फोन कर हिसाब पूछा और गूगल पे के जरिए पैसे भेजने की बात कही। उसने गूगल पे कन्फर्म करने के लिए दुकानदार से पांच रुपये भेजने को कहा। जब उसके खाते में दुकानदार ने पांच रुपये भेजी तो उसने तुरंत दुकानदार के खाते में दस रुपये भेज दिए और फिर जालसाज ने उसी खाते में यह कहकर चार हजार भेजने की बात कही कि वह आठ हजार उसके खाते में भेज देगा। चौराहे के अन्य दुकानदारों ने ठगी की बात बताकर दुकानदार को पैसा भेजने से मना कर दिया। इसके पहले भी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो चुका था। इसलिए चौराहे के दुकानदार चौकन्ना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें