फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

Thu, 28 Sep 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के बारीडीहा के पास हुए हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 45 वर्षीय ओंकार धनघटा क्षेत्र के बकौली बाग में लगने वाले बाजार में सब्जी बेचते थे। मंगलवार को वह बाइक से धनघटा से घर लौट रहे थे। बारीडीहा के पास तेज रफ्तार से गुजरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओंकार घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को पहले सीएचसी नाथनगर ले गए और वहां से रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को घायल की मौत हो गई। कलक्ट्रेट चौकी के एसआई संजय वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पीड़ित भतीजे राजू ने बताया कि बाइक की टक्कर से घायल चाचा की मौत हो गई। चाची की मौत पहले हो गई थी। घटना से पूरा परिवार दुखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें