फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में नर्म पड़े सब्जियों के दाम, मटर भी धड़ाम

Sun, 21 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बाजार में बिक रही सब्जी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज सर्द हुआ तो सब्जियों के भाव भी नर्म हो गए हैं। आलू, गोभी, बैंगन, गाजर, मूली, प्याज के साथ मटर के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह है कि अब भोजन की थाली में भरपूर सब्जियां दिख रही हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले जो थैला सब्जियों से 200 रुपये में भरता था, अब वह 120 से 150 रुपये में भरने लगा है। आलू की नई आवक से 20 रुपये किलो का आलू 15 से 16 रुपये किलो हो गया है। मटर का भाव 60 से 70 रुपये किलो था, आज शहर के बाजार में 35 से 40 रुपये किलो रहा। इसी तरह गाजर के रेट ते 50 फीसदी गिर गए। 20 रुपये किलो की गाजर 10 रुपये में और 30 रुपये की गाजर 15 रुपये में बिकी। एक फूल गोभी की कीमत घटकर 15 से 20 रुपये हो गई। बंदगोभी 20 रुपये प्रति किलो के भाव से मिल रही है।
मूली 10 रुपये प्रति किलो बिक रही तो वहीं मेंथी, धनिया की कीमत भी 40 फीसदी कम हो गई। बैंगन, हरी मिर्च के दाम भी 20 फीसदी कम हो गए हैं। टमाटर के भाव जरूर स्थिर बने हुए है। 30 से 40 रुपये किलो में टमाटर बीते सप्ताह भी बिक रहा था और आज भी फुटकर बिक्री यही है। पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए दिलीप अग्रहरि ने बताया कि रेट कम होने से राहत मिली है। इस बार तो हरी मटर भी खरीदी है। गाजर और मूली के भाव तो बहुत कम हो गए जो हम जैसे आम आदमी के लिए राहत की बात है। आज पूरा झोला भर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें