संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही युवती से आरोपी ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि थाना बखिरा की युवती खलीलाबाद शहर में किराये पर रहती है। युवती ने बताया कि उसके कमरे के सामने के मकान में रहने वाला रोशन राय (छोटू राय) कुछ माह से अभद्र हरकते करता रहता है। 12 दिन पूर्व भी उसको रास्ते में जाते समय गाली देने लगा था। शिकायत डायल 112 पर की। 17 दिसंबर को समय शाम 7 बजे वह उसको घर में अकेली देखकर उसके साथ अभद्र हरकतें करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद