ग्राम पंचायत अधिकारियों का तबादला हो जाने के कारण पौली ब्लॉक वीडीओ विहीन हो गया है। यहां के कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर चले गए, लेकिन यहा पर तैनात किए गए लोग अभी तक कार्यभार ग्रहण नही किए। इससे परेशान प्रधान सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्त किए जाने की मांग किए।
पौली ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कपिलदेव कन्नौजिया के नेतृत्व में ब्लॉक पर पहुंचे प्रधानों का कहना था कि यहां से तबादला किए गए ग्राम पंचायत अधिकारियों को एक सप्ताह पहले ही रिलीव कर दिया गया। जो अपने तैनाती स्थल पर पहुंच गए, लेकिन यहां पर तबादला किए गए ग्राम पंचायत अधिकारी अभी तक कार्य भार ग्रहण नहीं किए। इससे विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।
गांव के लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल तक मिलने वाली नही है। ग्रामीणों का काफी परेशानी हो रही है। योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। अगर जल्द से जल्द तैनाती नहीं हुई ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। जिसकी सारी जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारियों की होगी। इस मौके पर सिराज अहमद, जरीना खातून, राकेश नायक, मालती देवी, राम सागर, मंजू देवी आदि लोग मौजूद रहे।