संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को जिला योजना बैठक में सरदार पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक यूनिटी मार्च निकाला जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकलेगी।
जिला योजना बैठक में तय किया गया कि सरदार पटेल का जीवन उनके अद्मय साहस और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने कूटनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ता का उपयोग करके 560 से अधिक देशी रियासतों को बिना ज्यादा रक्तपात के भारतीय संघ में शामिल कराया।
इस माैके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक हैप्पी राय, कौशलेंद्र सिंह दीपू, सदर विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान माैजूद रहे।