4818 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन, लक्ष्य था 3700
जिले 11 स्वास्थ्य केंद्रों व शिविरों में 3204 युवा टीका लगवाने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3204 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1614 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3700 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4818 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1900 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3204 लोगों को टीका लगाया गया। इसमे सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 549, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 230, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 253, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 510, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 450, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 361, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 180, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 120, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 370, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 91 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1800 लोगों के सापेक्ष 1614 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 90 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 202, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 58, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 200, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 180, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 230, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 210, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 162, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 62, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 160, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शून्य के सापेक्ष 60 लोगों को टीका लगाया गया।