फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कल करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल चौधरी ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीम खान की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली से लोकतंत्र की हत्या के विरोध, बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में राहुल चौधरी को जिला उपाध्यक्ष एवं इलियास खान को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी के साथ राहुल गौड़ को हैंसर बाजार, मोहम्मद हुसैन को सेमरियावां और प्रेमचन्द्र यादव को खलीलाबाद ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महासचिव विजय यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रामा यादव, सोनू पासवान, हामिद रजा, अशोक गौड़, पंचम प्रसाद कन्नौजिया, कृष्णा यादव, सजनलाल गौतम, शुभांकर गुप्ता, सचिन गुप्ता, अयाज सिद्दीकी, पराग यादव, बलवंत कुमार, विजय बहादुर मौर्य, ज्ञानचंद्र यादव, दीन दयाल, ओम प्रकाश यादव, वसीम अहमद अंसारी, गोपाल चंद्रा, कन्हैया यादव, त्रिपुरेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें