नैनीडीहा में टीकाकरण सत्र के दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी और बच्चे
संतकबीरनगर। सीएचसी खलीलाबाद के नैनीडीहा में शनिवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही टीका लगाया गया। इसके साथ ही बच्चों को भी
विभिन्न बीमारियाें से बचाव के लिए टीके लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए नैनीडीहा में सुबह नौ बजे से टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां पर एएनएम रीमा अमरोही व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर प्रियंका के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई गई।
इसके साथ ही बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके लगाए गए, जो विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक साबित होगा। इस दौरान आशा संगिनी सरोज यादव, आशा सुनीता देवी, उर्मिला देवी, आंगनबाड़ी शीला आदि मौजूद रहीं।