संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में कुल 1917 लोगों की आभा आईडी बनाई गई। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, हैंसर बाजार, सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली व सेमरियावां में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाए, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद