जिलाअस्पताल में कोविड़ सेंटर पर टीका लगवाने के लिए टोकन लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : KHALILABAD
जिले के 19 केंद्रों पर 2146 लोगों को लगाया गया टीका
- 22 जनवरी को पहली डोज लेने वालों को आज लगेगी दूसरी डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को 19 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान पीडी और डीपीआरओ समेत 2146 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। टीका लगवाने वालों में पुलिसकर्मी, राजस्व व सफाईकर्मी शामिल रहे।
सीएमओ डॉ. हरगोविन्द सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2248 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 2146 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें खलीलाबाद में 347 के सापेक्ष 456, पौली में 107 के सापेक्ष 101, नाथनगर में 250 के सापेक्ष 248, सांथा में 118 के सापेक्ष 107, सेमरियावां में 223 के सापेक्ष 196, मेंहदावल में 266 के सापेक्ष 210, हैंसर बाजार में 247 के सापेक्ष 213, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 427 के सापेक्ष 374, बेलहर कला में 136 के सापेक्ष 130 तथा बघौली में 127 के सापेक्ष 111 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस प्रकार टीकाकरण का कुल 95.46 प्रतिशत रहा। टीका लगवाने वालों में प्रमुख रूप से पीडी प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, इंस्पेक्टर एलआईयू त्रिलोचन त्रिपाठी, एडीपीआरओ अरुण कुमार आदि शामिल रहे। शुक्रवार को भी कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 22 जनवरी को पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज दी जाएगी।