फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूरिक एसिड बढ़ा रहा जोड़ों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आ रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में संतुलन न होने से लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या हो रही है। जोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन व अकड़न जैसी समस्या से लोग ग्रसित हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को फल व हरी सब्जी अधिक मात्रा में खाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हड्डी रोग कक्ष में डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि यूरिक एसिड किडनी के माध्यम से बाहर निकलता है, लेकिन यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी के कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। किडनी यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है। इसके चलते, लोगों को पहले पैर के अंगूठे में दर्द शुरू होता है। इसके साथ ही सूजन व त्वचा में लालिमा आने लगती है। इसकी अनदेखी करने पर शरीर के अन्य जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में पांच से 10 मरीज आते हैं। अब संख्या दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन

000000000000
यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण

-सबसे पहले पैर के अंगूठे में दर्द व सूजन, जोड़ों में दर्द और सूजन।
-चलने, उठने-बैठने में परेशानी
- शराब व मांस का अधिक सेवन करने से।
- किडनी कमजोर होने से।
- मोटापा अधिक होने से।
00000000000000000

इस तरह करें बचाव
- पानी अधिक मात्रा में पीएं।
- वजन कम कर यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं।
- योग, पैदल चल कर भी यूरिक एसिड की समस्या से बचाव करें।
- बिना चिकित्सक के सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें