फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएपी के बाद यूरिया की किल्लत...लग रही कतार

Sun, 15 Dec 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। डीएपी के बाद अब किसान यूरिया के लिए मारे-मारे फिर रहे है। एक माह पूर्व किसान डीएपी के लिए परेशान थे। साधन सहकारी समितियां का चक्कर काट रहे थे, लाइन में लग रहा थे लेकिन खाद पाने से वंचित हो जा रहे था। अब गेहूं की बुवाई के बाद यूरिया की किल्लत हो गई है। साधन सहकारी समितियां पर भीड़ जुट रही है लेकिन यूरिया नहीं मिल पा रही है। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में यूरिया के लिए किसानों में हाहाकार मचा है। खाद की किल्लत किसानों को परेशान कर रही है वहीं गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है। शनिवार को साधन सहकारी समिति पश्चिम टोला पर यूरिया खाद को लेकर किसानों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। पता चला कि समिति में 300 बोरी यूरिया आई थी। दो दिनों से वितरण हो रहा था। लेकिन, किसानों की भीड़ तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण सचिव परेशान होकर समिति बंद करके चले गए।
शनिवार को खाद वितरित करने सचिव पहुंचे तो किसानों की भीड़ जुट गई। भीड़ के हिसाब से साधन सहकारी समिति में यूरिया उपलब्ध नहीं थी। किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

समिति के सचिव राम प्रसाद मौर्य ने बताया कि कल 300 बोरी यूरिया मिली थी। वितरण कराया जा रहा है लेकिन, 400 से लेकर 500 किसानों को 300 बोरी यूरिया से कैसे संतुष्ट किया जा सकता है।
किसान गुलाल जी पांडेय, श्याम मोहन, राम अवतार, योगेंद्र कुमार आदि का कहना है कि किसानों को पहले डीएपी की मार झेलनी पड़ी अब यूरिया की किल्लत परेशान कर रही है। गेहूं की बुवाई हो गई है फसल अब उग रही है। ऐसे में यूरिया की आवश्यकता है। साधन सहकारी समितियां पर आने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पा रही है। किसान मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें