संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में सिख धर्म के नौवें गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर का शहीदी गुरु पर्व 25 से 27 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। जो शहर भ्रमण का गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई।
प्रभातफेरी गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर मुखलिसपुर तिराहा, मेंहदावल तिराहा, समय माता मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर पहुंची वहां से वापस गुरुद्वारा पहुंची। जहां पर गुरु घर के दास सरदार अमरजीत सिंह ने निशान साहेब को माला पहना कर आशीर्वाद लिया।
अरदास के साथ प्रभातफेरी का समापन हुआ। प्रभात फेरी में संगतों की ओर से गुरु के शबद ...गुरु तेग बहादुर सिमरिया घर नवनीधी आवे धाय... और ...खालसा मेरा रूप है खास खालसा में हो करू निवास.. जैसे शब्द सुनाकर सबका मन मोह लिया।
प्रभातफेरी में सरदार गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह, मनजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, रवनीत सिंह, आशु सिंह, परविंदर सिंह, बलवंत कौर, जोगिंदर कौर, हरजिंदर कौर, चरणजीत कौर, कमलजीत कौर आदि मौजूद रहे।श