फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, जाम किया हाईवे

Sat, 21 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के चुरेब पीएचसी में शनिवार दोपहर में प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट वाहन से खलीलाबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजन वापस पीएचसी पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिए। साथ ही चुरेब स्थित हाईवे पर मृतका के शव को रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ अजीत चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। करीब दस से 15 मिनट तक हाईवे पर आवागम बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार भाटपार गांव निवासी कमलावती (32) पत्नी हिरावन विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों ने स्थानीय आशा कार्यकर्ता के साथ पीएचसी चुरेब पहुंचे। दोपहर 12:05 बजे के के करीब प्रसव हुआ। करीब दो घंटे तक महिला ठीक रही। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। पीएचसी में मौजूद स्टाॅफ ने परिजनों को दवा लाने के लिए कहा। परिजन जब तक दवा लेकर पहुंचे प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद कमलावती को अस्पताल के ही किसी कर्मचारी के वाहन से उसे खलीलाबाद स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वापस पीएचसी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए और हाईवे पर शव रखकर जाम कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद सीओ सिटी अजीत चौहान कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें