फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूजीसी के विरोध में उतरा सवर्ण समाज, निकाला जुलूस

Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते स्वर्ण समाज के लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूजीसी के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए कानून को काला कानून करार देते हुए इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र मेंहदावल बाईपास पर एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में निकला जुलूस बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक होते हुए मेंहदावल बाईपास तक गया। शुभम राय ने कहा कि यूजीसी का नया कानून सवर्ण छात्रों के हितों के खिलाफ है। सरकार जानबूझ कर यह कार्य कर रही है। इससे स्वर्ण छात्र परेशान होंगे। इस कानून से दिक्कत आएगी। ऐसे में इस कानून को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित में हम अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते है। इस लिए हमारी चिंता को गंभीरता से लिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए वृहद आंदोलन किया जाएगा। अगर सरकार नहीं मानती है तो आने वाले चुनाव में सरकार का विरोध होगा। इसके लिए धरना प्रदर्शन रहेगा।

मेंहदावल बाईपास पर प्रदर्शन के दौरान एडीएम वित्त जय प्रकाश और एडीएम न्यायिक चंद्रकेश सिंह पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा। इस दौरान सूर्यभान सिंह, सत्यव्रत तिवारी, संदीप पाठक, सक्षम श्रीवास्तव, विकास लाला, किशन पाल, आशुतोष पांडेय, अजीत मिश्र, डाॅ. अनिल शुक्ला, रणजीत राय, कृष्ण कुमार राय, रोहित पांडेय, अखिलेश्वर राय, अखिलेश पाठक, प्रिंस राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें