फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्रज की लट्ठ मार होली और मयूर नृत्य से बांधा समां

Sun, 01 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मयूर नृत्य करतीं कलाकार।
विज्ञापन
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव मथुरा से आए ब्रज बरखा ग्रुप ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से संबंधित कार्यक्रम दर्शकों के सामने प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कलाकारों को समिति की ओर से अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रजवासी और साथी कलाकारों ने ब्रज वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने मयूर नृत्य, ब्रज की लट्ठमार होली, फूलों की होली, चरखा नृत्य और कथक नृत्यांगना नृत्य खूबसूरत अंदाज में पेश किया। जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और कला को सराहा। इसके बाद कलाकारों ने दीपक नृत्य पेशकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें राधा की भूमिका बरखा, ठाकुर की विशाल, सखियों पर बबली और बबिता, ग्वाले की जीतू और विवेक, सिंगिंग पर पं. नरेश स्वामी ने निभाई। इसके अलावा अर्गन पर सोनू, ढोलक जीतू, पैड पर रामू सहयोगी भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम सतीश के संयोजन में संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम अरूण कुमार, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, कानूनगो चन्द्रभूषण, अवधेश सिंह, लेखपाल अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें