मेंहदावल। यू-डायस पोर्टल पर बार-बार निर्देश के बाद तीन परिषदीय विद्यालयों व 65 निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का डेटा अपडेट न करने का मामला सामने आया है। बीईओ गरिमा यादव ने सभी निष्क्रिय विद्यालयों को शीघ्र ही यू-डायस डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया
ब्लॉक में परिषदीय विद्यालय 116, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एक, 100 निजी, शासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त समेत कुल 227 विद्यालय संचालित हो रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ विद्यालयों का डाटा अवशेष रह गया है।
उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर स्कूलों को तीन प्रकार की जानकारी अपलोड करनी होती है। इसमें स्कूल सुविधाएं, शिक्षकों से जुड़े 34 बिंदु, छात्रों से संबंधित 56 बिंदुओं का डेटा शामिल हैं। संवाद
ी