फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिल्डिंग मटेरियल व्यापारियों ने नंदौर मंडी का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर पंचायत के कांटी वार्ड के टडवरिया में बुधवार को बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायियों ने बैठक कर नंदौर बाजार के निर्माण सामग्री का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 24 सितंबर तक उक्त बाजार के बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया। व्यापारियों ने इसके विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया।
व्यापारी शिव प्रताप सिंह तथा राजन पांडेय ने कहा कि नंदौर बाजार के बिल्डिंग मटेरियल के कामर्शियल वाहन स्वामी बिना ट्रक के माप के सामग्री बेचने का व्यापारियों पर दबाव बना रहे हैं। इसके कारण मौरंग तथा गिट्टी का दाम महंगा हो रहा है। व्यापारियों ने नंदौर मंडी का पूर्णता बहिष्कार करते हुए किसी भी व्यापारी द्वारा नंदौर मंडी से गिट्टी मौरंग की खरीद न करने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

गिट्टी मौरंग की गाड़ी में माल की मात्रा या गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ पाई जाती है तो ऐसा व्यापारी सहन नहीं कर सकते। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी हितों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं लेकिन बिल्डिंग मटेरियल के किसी भी सप्लायर की मनमानी व्यापारियों पर नहीं चल पाएगी। उनके ट्रकों में जो भी सामग्री है उसकी माप की जाएगी। माप के अनुसार उनका भुगतान व्यापारी करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र पांडेय, मारकंडेय सिंह, अशफाक, एजाज सिद्दीकी, अनुराग त्रिपाठी, मोहम्मद आकिब, मेराज अहमद, इकबाल खान, दीपक गोस्वामी, दीपक निषाद, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें