फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की ई-मेल आईडी अपलोड कराएं : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की ई-मेल आईडी अपलोड कराएं : डीआईओएस
विज्ञापन

- माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ डीआईओएस ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद के सभागार में शनिवार को डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। जिसमें सभी प्रधानाचार्यों से विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी अपलोड करने, वेबसाइट बनाने व बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि शैक्षिक पंचांग के अनुसार हमें चलना है, लेकिन हमें बच्चों के सिर्फ शिक्षा पर ही ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उनके स्किल पर भी ध्यान देना चाहिए। जब तक बच्चे का सर्वांगीण विकास नहीं होता तब तक बच्चे की पढ़ाई व्यर्थ है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जैसे खेलकूद, तैराकी, दौड़, कला आदि का भी समय-समय पर आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले सरकार की मंशा थी कि सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर अपलोड हो। जिसका समय से पालन किया गया, लेकिन अब कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी भी अपलोड करना बहुत जरूरी है। इसके साथ कि बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना, स्कूल की वेबसाइट बनाकर स्कूल की फोटो, प्रयोगशाला, कमरा, फील्ड, कार्यालय, प्रधानाचार्य कक्ष आदि की फोटो अपलोड करना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों से उनके कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। इस मौके पर टीओ जगनारायण झा, प्रबंधक शोभित कुमार, प्रधानाचार्या निशा यादव, प्रधानचार्य डॉक्टर राकेश सिंह, प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान, अभिषेक शर्मा, विशाल शर्मा, वागीश पांडेय, अब्दुल आजाद, अखिलेश यादव, प्रधानाचार्या अरुंधति, प्रधानाचार्या नीलम राय, रामनरायन शुक्ल, नकुल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें