संतकबीरनगर। प्रदेश के गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को खलीलाबाद के डाक बंगला पर आयोजित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी एवं परिणामकारी कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित गो-आश्रय स्थलों और मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के माध्यम से गोवंश संरक्षण को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि संतकबीरनगर में 12 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जहां 1369 निराश्रित गोवंश का सुरक्षित संरक्षण किया जा रहा है।
गोवंश के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही सभी गोशालाओं में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में 229 गोवंश गो-पालकों को सुपुर्द किए गए हैं।
योजना के तहत प्रत्येक गोवंश के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। संवाद