फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हर परीक्षा कक्ष में दो निरीक्षक होंगे तैनात

Wed, 14 Jan 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को शुचिता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए इस बार कई सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करने से लेकर परीक्षा देते समय तक प्रत्येक परीक्षार्थी पर कैमरे की नजर रहेगी।यदि परीक्षा के दौरान आपत्तिजनक हरकत सामने आई तो तत्काल पकड़ में आएंगे। इसके अलावा प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों औचक जांच के लिए चार से पांच सचल दल जिले में स्तर पर तैनात किए जा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से 94 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद विभागीय अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर अधिकारी जहां संसाधनों की कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश रहे हैं वहीं, वाईफाई के साथ सीसीटीवी कैमरे से भी केंद्रों को लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तैयार होगा। इन जगहों से वाईफाई के जरिये सीसीटीवी कैमरों से लैस प्रत्येक केंद्र लाइव जुड़े रहेंगे। कंट्रोल रूम से एक-एक केंद्र की निगरानी होगी। इसके अलावा कक्ष निरीक्षक के लिए परीक्षा ड्यूटी के दौरान मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है।विद्यार्थियों के पहुंचाने जाने वाले प्रश्न पत्र केंद्रों के प्रशासनिक भवन में कैमरे की नजर में रखवाएं जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दी जाएगी। जिला स्तर से चार से पांच सचल दल गठित करने की तैयारी चल रही है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि परीक्षा के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें