फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 55,380 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 24 Apr 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय से लगाय माध्यमिक विद्यालयों ने तैयारी की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 55,380 परीक्षार्थी नामांकित थे। जिसमे हाईस्कूल के 28,138 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 27,250 शामिल थे। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 113 परीक्षा केंद्र बने थे। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च के बीच आयोजित हुई। उसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। इसके लिए जिले में एचआर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी को केंद्र बनाया गया था। जहां पर 3.75 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
मूल्यांकन का कार्य 31 मार्च तक संचालित हुआ। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम बनाने में जुट गया। इधर सूचना है कि 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी होना है। जिसको लेकर अभ्यर्थी अभी से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें