फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र, अतिरिक्त कक्षाएं शुरू

Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने बाद प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी है। इसके लिए विद्यालयाें में तैयारी की जा रही है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि 15 दिसंबर तक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन की योजना है।
परिषद की ओर से जारी किए निर्देश के अनुसार 24 फरवरी से दाे मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। प्रधानाचार्यों का कहना है कि यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी होने की संभावना है। इसके लिए प्रयोगात्मक कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महत्वपूर्ण प्रश्नों को परीक्षा के हिसाब से समय सीमा निर्धारित कर हल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस हरिशचंद नाथ का कहना है कि जिले में इस बार 118 केंद्र बने हैं। जिनमें कुल 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है और इसके लिए प्रधानाचायों को निर्देश दिया गया है।


यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा की तिथि जारी करने के बाद छात्राओं ने तैयारी में और धार देनी शुरू कर दी है। स्कूल में भी छात्राओं को अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई करवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- शबीहा मुमताज,
प्रधानाचार्य, जीजीआईसी खलीलाबाद

प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले कॉलेज स्तर से सभी कोर्स पूरा कराकर रिवीजन करवा दिया जाएगा, ताकि जो गुंजाइश रह जाए उसे प्री-बोर्ड में सुधारा जा सके। इससे बच्चों का परिणाम बेहतर मिल सके।
- राम कुमार सिंह,
प्रधानाचार्य, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें