फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एंबुलेंस की तर्ज काम करेगी यूपी 100’

Mon, 19 Dec 2016 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
जिले में यूपी 100 सेवा के उद्घाटन अवसर अनेक गणमान्य मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले में सोमवार को समारोह पूर्वक यूपी 100 सेवा की शुरूआत हुई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सेतु निगम के अध्यक्ष और सपा विधायक लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने यूपी 100 के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर सेतु निगम के अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार अपने साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल में बहुत सारी महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की हंै। इसी क्रम में प्रसूताओं के लिए 102 नंबर और बीमार व घायलों के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा हैं। इसी तर्ज पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पीड़ित को घटना स्थल तक  पुलिस कर्मी भेजकर राहत पहुंचाने के लिए यूपी 100 सेवा की शुरूआत हुई है। अब 100 नंबर डायल करने पर पुलिस अल्प समय में पीड़ित लोगों के पास पहुंचेगी। 

डीआईजी लक्ष्मी नारायन ने कहा कि यूपी 100 सेवा बेहतर पुलिसिंग में मददगार साबित होगी। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि यह सेवा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में कारगर साबित होगी। एसपी हीरालाल ने कहा कि यूपी 100 सेवा पुरानी आपातकालीन सेवा 100 नंबर का परिष्कृत रूप है। इसकी मॉनीटरिंग लखनऊ से हो रही है। जिले को कुल 22 गाड़ियां मिलीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों को देखते हुए वहां के लिए 16 बोलेेरो और शहर क्षेत्र के लिए पांच इनोवा मिलीं हैं। यूपी 100 में नियुक्त पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। शहर क्षेत्र में 100 नंबर पर डायल करने पर 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 मिनट के अंदर पुलिस की गाड़ी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि यह बेहतर सोच का परिणाम है। इसके लागू हो जाने से निश्चित ही पीड़ितों के दरवाजे तक पुलिस की गाड़ी त्वरित समय से पहुंचेगी और उन्हें न्याय दिलाने में मददगार साबित होगी। सात जनवरी तक पूरे प्रदेश में यह योजना क्रियान्वित हो जाएगी। 22 दिसंबर की रात आठ बजे के बाद से यूपी 100 डायल जिले में क्रियाशील हो जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क भी किया इस नंबर पर गलत सूचना कत्तई न दें, अन्यथा पुलिस यदि अनायास भागदौड़ करेंगी तो गलत सूचना देने वाले भी कार्रवाई की जद में आएंगे। 
कार्यक्रम के दौरान ब्लूमिग बर्ड्स और ग्लोरियस पेटल्स के बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, विधायक अलगू चौहान, जिलाध्यक्ष राम नरायन यादव, सुबोध चंद यादव, केडी यादव, जावेद खा, प्रदीप सिंह, आशीष छापड़ियां, राम आशीष यादव, शिवनाथ यादव, मनोज राय, भूपेंद्र चौधरी, सतविंदर पाल जज्जी, सीओ प्रमोद कुमार, सीओ उत्तम सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें