फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम के लिए कतार में लगीं आठ महिलाएं बेहोश

Mon, 19 Dec 2016 11:42 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
पूर्वाचल बैंक पोली में रकम निकालने गई महिलाएं बेहोश हो गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के 41वें दिन भी जिले में हालात सामान्य नहीं हुए। सोमवार को देहात क्षेत्रों में कहीं भी एटीएम खुले ही नहीं। रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले तो एक बार फिर बैैंकों व एटीएम पर लंबी लाइन लग गई। भीड़ के चलते विभिन्न बैैंकों के बाहर लाइन में खड़ी आठ महिलाएं बेहोश हो हो गईं। नंदौर और तुलसीपुर ग्राहक सेवा केंद्र के सामने उपभोक्ताओं ने जाम लगा दिया, वहीं एसबीआई मेंहदावल पर पुलिस कर्मियों व लोगों के बीच झड़प हुई। 
विज्ञापन


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, एसबीआई की मेंहदावल शाखा पर भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस व ग्राहकों के बीच झड़प भी हुई। तुलसीपुर व नंदौर में ग्राहक सेवा केंद्रों पर कैश नहीं मिलने पर लोगों ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर करीब आधे घंटे तक  बखिरा-मेंहदावल मार्ग जाम कर दिया। बाद में पुलिस के लोगों ने समझाबुझाकर जाम खत्म कराया। नंदौर प्रतिनिधि के अनुसार नंदौर चौराहे के करीब एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर भी लोगों ने नगदी नहीं मिलने पर बीएमसिटी मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को हटवाकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल बैंक व एसबीआई के बाहर कैश निकालने के लिए लंबी कतार लगी रहीं। इसके बावजूद भी लोगों को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पाया। देर शाम एसबीआई बेलहर में लोगों को चार-चार हजार तथा और पूर्वांचल बैंक भिटवा में दो-दो हजार का भुगतान किया गया। उपभोक्ता प्रदीप कुमार, दिनेश गौतम, फूलचंद्र यादव, रामअचल, संतबली, रमेश चंद्र, प्रकाश, राजाराम, कैलाश, बैजनाथ, संतोष कुमार, लालचंद्र, मोनिका देवी, सवित्री देवी, मेवाती, किरन, रीना देवी आदि ने कहा कि आवश्यक खर्चों की पूर्ति के लिए कैश नहीं मिल पा रहा है। एसबीआई बेलहर पर ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। दोपहर बाद कैश बंटना शुरू हुआ तब जाकर ग्राहकों तथा पुलिस के लोगों ने राहत की सांस ली। सेमरियावां प्रतनिधि के अनुसार पीएनबी सेमरियावां में कैश लेने के लिए सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ी बैरियहवा निवासी अर्चना पुत्री स्वर्गीय भगवती प्रसाद बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोग उसे उठा कर सीएचसी सेमरियावां ले गए। इसी तरह दो अन्य महिलाएं धक्का मुक्की के कारण होश हो गईं।
विज्ञापन


धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार,, महुली थाना क्षेत्र के ग्राम टेटार निवासी मदरूनिशा(50) पत्नी हबीब एसबीआई महुली में अपने खाते से रकम निकालने आईं थी। वह सुबह से कतार में लगी हुईं थीं। दोपहर बाद तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा सख्ती शुरू करते ही लाइनों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच वह बेहोश हो गईं। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उन्हें पानी के छींटे मारकर होश में लाने का प्रयास किया। बाद में परिजनों को सूचना दी। सामान्य होने पर उसे परिजन अपने साथ घर ले गये। शाखा प्रबंधक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य अवस्था में उपभोक्ताओं को मात्र दो-दो हजार रुपये दिया जा रहा है लेकिन महिला के साथ सहानुभूति रखते हुए उसे पांच हजार रुपये का भुगतान दिया गया है।

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वांचल  बैंक की शाखा पौली पर काफी देर तक लाइन में खड़े होने से मनीषा (19), साजिदा (35), उनुमुनिशा (45) और रफिया खातून (36) अचेत होकर गिर गईं, जिनका पास में ही एक चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जहां करीब एक घंटे बाद उन्हें होश आया। बाद में शाखा प्रबंधक वहीं पहुंचकर अचेत रही महिलाओं को कैश दिया। वहीं महिलाओं के अचेत होने पर भीड़ उग्र हो उठी और बैंक का शटर तोड़ दिया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी किसी तरह लोगों को शांत किया। वही पूर्वांचल बैंक की शाखा पौली पर मेला की शक्ल में भीड़ रही। पूर्वांचल बैैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक वृजमोहिनी द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को सभी 51 शाखाओं को पांच-पांच लाख भेजा गया था। पौली शाखा में सुबह बैंक खोलने में कर्मियों को विरोध के चलते परेशानी हुई तो दानों कुईया शाखा पर तमाम लोग भुगतान से वंचित हुए तो हंगामा मचाए। मंगलवार को भी सभी शाखाओं को तीन- तीन लाख भुगतान के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें