फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल पर संकट, बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बेमौसम बारिश गेहूं उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है। खेतों में नमी और फसल की डंठल गीली होने से गेहूं की कटाई और मड़ाई रुक गई है। बारिश से गेहूं के दाने के काला होने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा ईंट भट्ठा संचालकों को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

विकास खंड अंतर्गत खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। हरैया, अमवा, सोहनरिया, कनकपुरा, महुआपाटन, सिसवा, नारायणपुर, नरहरपट्टी, चिउटहा, बेलही, रामपुर खास, मुंडेरा बाबू, सकतुआ, सकतुई, कौलाचक आदि गांवों के किसानों ने गेहूं के फसल की कटाई शुरू कर दी थी। लेकिन बुधवार की सुबह और दोपहर में हुई बारिश से किसानों को कटाई बीच में रोकनी पड़ी है। किसानों सुभाष पाठक, राम कृपाल राव, शिव शंकर यादव, सरफराज अहमद, दुर्गेश तिवारी, राम नरेश कुशवाहा आदि का कहना है कि जो फसल कट चुकी है, उस पर बरसात से ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। आम के बौर को बारिश से नुकसान की संभावना है। इस बारिश से ईंट-भट्ठों पर ईंट की पथाई का काम फिलहाल ठप हो गया है। पहले से पथाई कर भट्ठों पर इकट्ठा किए ईंटों के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें