मईल। भागलपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 35 स्कूलों में पोर्टल पर नामांकन शून्य प्रदर्शित हो रहा है। इस पर बीईओ ने प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। विकासखंड भागलपुर अंतर्गत 114 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में नामांकन की रिपोर्ट अपडेट की जा रही है। 35 विद्यालयों में नवीन नामांकन शून्य है।