फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में पुलिसकर्मियों के बीच यूनिटी दौड़ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना महुली परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में थाने एवं चौकियों के पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ दौड़ में प्रतिभाग किया। यूनिटी दौड़ का उद्देश्य केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को यह एहसास कराना था कि पुलिस की असली ताकत उसकी वर्दी में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ खड़े रहने वाली टीम में होती है।
विज्ञापन

दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर यह संदेश दिया कि जब कदम एक हों, सोच एक हो और लक्ष्य जनसेवा का हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। दौड़ के उपरांत आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों की निगरानी, महिला एवं बाल सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा क्षेत्र में लगातार प्रभावी पुलिस गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दौरान पुलिस की मौजूदगी केवल ड्यूटी तक सीमित न रहे, बल्कि आमजन को सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों को कानून का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में जनता से बेहतर संवाद स्थापित करे, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने तथा पीड़ित व्यक्ति को यह महसूस हो कि पुलिस उसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें