फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिंसा व साइबर अपराध को सहे नहीं, आवाज उठाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक नागेंद्र पांडेय व पुलिस कर्मियों ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा, छेड़छाड़ या साइबर अपराध को चुपचाप सहना नहीं है। आवाज उठाना ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है और पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस द्वारा 3 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 80 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अनुशासन एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी देते हुए 8 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 72 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें