फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरैया रेलवे फाटक के पास मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 27 Sep 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एचआर डिग्री कॉलेज से आगे शुक्रवार को सरैया रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा गया। शव की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नही हो पाया है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सरैया रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे शव की सूचना के बाद तत्काल मंडी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। सुबह आठ बजे के करीब रेलवे फाटक से लगभग 200 मीटर पूरब की तरफ ट्रैक के किनारे कुछ लोगों ने युवक का क्षत-विक्षत शव देखकर सूचना दिया था।
देखने से युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंका गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। काफी प्रयास के बाद भी शव का शिनाख्त ने होने पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से भी शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें