फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीघा बाईपास के पास मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के डीघा बाईपास के पास मंगलवार को सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान का प्रयास किया। पहचान न होने पर उसे जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि डीघा बाईपास के पास सुबह करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें